हरदोई। परिवहन विभाग अब डिजिटल पेमेंट की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। वाहन स्वामी अब टैक्स और जुर्माने का भुगतान यूपीआई के जरिये कर सकेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है और जल्द ही यह सुविधा जिले में भी शुरू की जाएगी, जिससे नकद लेनदेन की आवश्यकता खत्म हो जाएगी।
आरटीओ प्रशासन के अनुसार, आवेदकों को अब क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई से भुगतान की सुविधा मिलेगी। विभाग की प्रवर्तन टीमें चेकिंग अभियान के दौरान पीओएस मशीन लेकर चलेंगी, जिससे मौके पर ही चालान भरना संभव होगा। जल्द ही इन मशीनों में यूपीआई विकल्प भी जोड़ा जाएगा।
आरटीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा न सिर्फ भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाएगी, बल्कि वाहन स्वामियों का समय भी बचाएगी। विभाग का उद्देश्य सभी वित्तीय लेनदेन को पारदर्शी और कैशलेस बनाना है।