फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नेताओं से ज्यादा समय कार्यकर्ताओं और जनता को देंगे : जय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सदर विधानसभा क्षेत्र का मतदाता अभिनंदन समारोह मंगलवार काे आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद जय प्रकाश ने कहा कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कहा कि चुनावी बंदिशों और राजनीतिक व्यस्तता के चलते चुनाव में बहुत लोगों से नही मिल पाए। इसका खामियाजा भी भुगता। अब नेताओं से ज्यादा समय कार्यकर्ताओं और जनता को देंगे। कहा कि विरोध की बयार में भी कार्यकर्ता मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लेकर बूथ तक पहुंचे इसलिए जीत मिली।
गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा सांसद जय प्रकाश ने कहा कि चुनाव में मातृशक्ति ने बढ़चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। कार्यकर्ताओं की नाराजगी के मुद्दे पर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि चुनाव प्रचार की बंदिशें और राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण बहुत से लोगों से मिलने में चूक गए। इसका खामियाजा उठाना पड़ा है और उन्हें इस बात का एहसास है। सांसद ने आश्वस्त किया कि इस बार ज्यादा समय नेताओं को नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई के विकास में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को तैयार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। जो लोग संविधान बदलने का झूठा आरोप लगा रहे हैं वह अपने अंदर और इतिहास को देखें। कार्यक्रम का संचालन हरदोई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अविनाश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्र, श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला उपाध्यख प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री ओम वर्मा और अनुराग मिश्रा, क्रय क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें