फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अब मेडिकल कॉलेज में हो सकेगा दांतों का इंप्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निजी क्लीनिकों पर दांतों के महंगे इलाज से जल्द ही लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दंत विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दंत चिकित्सा विभाग को उच्चीकृत कर नए उपकरण व तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद दंत रोगियों को अभी से बेहतर इलाज मिलने के साथ डेंटल इंप्लांट की सुविधा भी मिलने लगेगी।
जिला अस्पताल करीब चार साल पहले स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तब्दील कर दिया गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। इसी क्रम में दंत चिकित्सा विभाग का भी कायाकल्प किया जा रहा है। जहां अभी तक सिर्फ दांत के दर्द की दवाएं मिल रही थीं, वहीं अब रूट कैनाल सहित अन्य उपचार भी मरीजों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को माइनर डेंटल शल्य क्रिया, कैरियस दांतों के लिए फिलिंग और एंडोडोंटिक प्रक्रिया की जा रही हैं। अब जल्द ही डिजिटल ओपीजी मशीन, डिजिटल इंट्रा ओरल पेरिएपिकल रेडियोग्राफी यूनिट और इंट्रा ओरल स्कैनर की मदद से मरीजों का उपचार किया जाएगा। इससे मरीजों का दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इंप्लांट), फिक्स्ड पार्शियल और कंप्लीट डेंचर की सुविधा भी मरीजों को जल्द ही मिलेगी।



संकाय सदस्य व तकनीकी कर्मी भी होंगे नियुक्त
मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग को उच्चीकृत किया जा रहा है। दंत चिकित्सकों में अभी विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य डॉ. शिवम यादव व सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्राची झा के अतिरिक्त जूनियर रेजिडेंट डॉ. स्वप्निका, डॉ. राशि शुक्ला और डॉ. अमित किशोर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जल्द ही संकाय सदस्यों और तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। विभाग को उच्चीकृत करने के लिए प्रस्ताव हो चुका है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले डेढ़ से दो माह में मरीजों को सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन



दंत चिकित्सा के आधुनिकीकरण की योजना पर कार्य चल रहा है, सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। कुछ हफ्तों में उपकरणों को मंगवाकर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर दिया जाएगा। आने वाले समय में सर्वश्रेष्ठ सरकारी दंत चिकित्सा केंद्रों में से एक बनकर उभरेगा। -डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें