फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अब मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में भी हो सकेगी कैंसर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में अब कैंसर की जांच भी हो सकेगी। कैंसर समेत छह जांचें शुरू कर दी गई हैं। अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। इसके कारण मरीजों पर आर्थिक बोझ भी पड़ता था। मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट लैब की अपेक्षा शुल्क भी कम पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए कई अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों की मदद से थायराइड और विटामिन की जांच तो की जा रही हैं। अब जांचों का दायरा बढ़ाते हुए कैंसर की जांच भी शुरू कर दी गई। इससे अब मरीजों को कैंसर की जांच कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कैंसर की जांच के लिए अभी तक लखनऊ या फिर दिल्ली तक जाना पड़ता था लेकिन अब यही जांच मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में हो सकेगी।
कैंसर की जांच के लिए पेट स्कैन मशीन की आवश्यकता होती है। यह मशीन मंगा ली गई है और अब जांच भी शुरू कर दी गई। कैंसर की सीरम सीए 125 के अलावा एनटी टीपीओ, फीमेल हॉर्मोन, सीरम बीटा एचसीजी, फ्री पीएसए, सीरम ट्रेस्ट्रॅान, टोटल पीएस और कैंसर मार्कर सीए 19.9 की जांच शुरू कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई ने बताया कि सेंट्रल लैंब में जांचें शुरू कर दी गई हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



केजीएमयू की दर पर होगी जांच
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में कैंसर और अन्य सभी जांचें केजीएमयू की दरों पर ही की जाएगी। इससे मरीजों की जेब पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा साथ ही मरीजों को भटकना भी नहीं होगा। महिलाओं से जुड़ी बीमारियों में बांझपन और उम्र के साथ बच्चों का विकास कम होने की समस्या भी सामने आ रही है। ऐसे में फीमेल हार्मोन की जांच शुरू होने से इस बीमारी का आसानी से इलाज किया जा सकेगा। उपरोक्त जांचों के लिए दरों की सूची मेडिकल कॉलेज की सेंट्रेल लैब में लगा दी गई है। उपरोक्त दी गई जांचे मेडिकल कॉलेज में पांच सौ रुपये के अंदर हो सकेंगी। जबकि निजी लैबाें में यही जांचों की दर डेढ़ गुना अधिक है।
विज्ञापन

-
एक नजर
जांच सेंट्रल लैब की दर निजी लैब की दर



सीरम बीटा एचसीजी 220 350

एनटी-टीपीओ 450 700



फ्री पीएसए 400 500

सीरम फैरैटिन 300 450



सीरम ट्रेस्ट्रॉन 250 300

सीरम सीए 125 450 600



कैंसर मार्कर 350 450

टोटल पीएसए 280 400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें