फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी अवैध शस्त्र बनाने का कारीगर गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार इनामी रमेश के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अवैध शस्त्र बनाने में वांछित एक साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी को सर्विलांस सेल की मदद से देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सवा साल पहले पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। अवैध रूप से असलहे बनाने वाला रमेश उर्फ राजेश मस्ताना निवासी मोहल्ला बगिया थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर फरार हो गया था। इस मामले में न्यायालय से उसके विरुद्ध कई वारंट भी जारी हुए थे, लेकिन वह पेशी पर नहीं आ रहा था। तीन अक्तूबर को रमेश पर 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था।
विज्ञापन

रमेश की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को लगाया गया था। एसपी के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग पौने सात बजे सर्विलांस सेल के प्रभारी आलोक कुमार सिंह व देहात कोतवाल रंधा सिंह के साथ पहुंची पुलिस टीम ने कांशीराम कालोनी के निकट नरेश नगर मोड़ से रमेश को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान रमेश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए। उसके विरुद्ध शाहजहांपुर जनपद में भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें