फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं

Fri, 27 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
बैठक में बोलते प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कभी समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार है। इस आधार को लगातार मजबूत किया जाता रहेगा।
विज्ञापन


अग्रवाल शुक्रवार को शहर स्थित बाबू छेदालाल बारात घर परिसर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि किसी को कभी भी कोई दिक्कत हो तो सीधे संपर्क करें । समस्या का समाधान कराया जाएगा । कहा कि ज्यादा से ज्यादा हरदोई जनपद में योजनाएं लाकर बडे़ पैमाने पर विकास कार्य कराने का कार्य किया।

ट्रामा सेंटर, अस्पताल, स्कूल, सड़क , बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विकास कार्यों के लिए हर स्तर पर कार्य किया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, संजू शर्मा पीए, मो हसीन, निर्मल रस्तोगी गुड्डू, मुन्ना समसीर, राजू अग्रवाल, मोहम्मद तैयद, छक्के, लियाकत मिस्त्री, बालिका नंद, दिनेश गुप्ता, आदेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें