फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के लिए चयनित हुए 62 आवेदक

Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में ग्रामोद्योग रोजगार योजना के आवेदकों का साक्षात्कार लेत टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना  से लोन के लिए आवेदन करने वालों के शुक्रवार को साक्षात्कार लिए गए।  साक्षात्कार के बाद 62 आवेदकों की फाइलें स्वीकृत करने के बाद बैंकों को अग्रसारित कर दी गईं। 29 के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग विभाग ने आवेदन मांगे थे। इसके लिए 110  बेरोजगारों ने आवेदन किए थे। चयनित समिति ने जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में शुक्र वार को साक्षात्कार लेकर आवेदनकर्ताओं की बौद्घिक क्षमता का परीक्षण किया।  समिति में शामिल डीडीओ उग्रसेन यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार के अलावा एलडीएम प्रतिनिधि देवदास आदि शामिल रहे।  कई आवेदक समिति सदस्यों के सवालाें का जवाब नहीं  दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अधिकांश आवेदन दुग्ध उत्पाद व पालेशर, फर्नीचर उद्योग, रेडीमेड, लौह कला आदि को लेकर थे। 110 आवेदनकर्ताओं में से 19 आए ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें