फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का कोई शार्टकट नहीं, इच्छाशक्ति और मेहनत जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। श्री नरपति सिंह इंटर कालेज में शनिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें माधौगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने कहा कि ऊंचा बनने के लिए सोच बड़ी करनी होगी। एक छात्रा से उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। दृढ़ इच्छाशक्ति और भरपूर मेहनत ही सफलता की कहानी लिखती है। उन्होंने छात्राओं को आपात स्थिति में 1090 डायल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। शासन ने भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाए हैं तो थानों पर महिला हेल्प डेस्क है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि पढ़ने के लिए खेलना भी उतना ही जरूरी है, जितना कि खाना। मोबाइल का इस्तेमाल कम करने की बात कही। सपने सभी के अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन साकार करने के लिए मेहनत जरूरी है। कक्षा 12 की छात्रा रश्मि पटेल ने सफलता और परीक्षा की तैयारी का शार्टकट पूछा तो सुब्रत नारायण ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता।
कक्षा 12 की छात्रा रीति गौतम ने पुलिस में भर्ती होने के बारे में सवाल किया तो थानाध्यक्ष ने विस्तार से मानक बताए। विद्यालय की एक अन्य छात्रा रश्मि सिंह ने पूछा की आईपीएस बनने के लिए क्या करना होगा तो थानाध्यक्ष ने कहा कि मेहनत से हर लक्ष्य साधा जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश मिश्र ने थानाध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन चंद्रेश कुमार ने किया। आदेश शुक्ला, नेपाल सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रवि तिवारी, बलराम सिंह, अजय कुमार, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें