फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जोनल क्रिकेट टीम के लिए जिले की नौ बालिका खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद की बालिका खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। लखनऊ के जीसीआर ग्राउंड पर आज से शुरू होने वाली अंडर-19 टूर्नामेंट में जिले की खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगी। जिले की नौ बालिका खिलाड़ियों का चयन लखनऊ की टीम में किया गया है। खिलाड़ियों का लखनऊ की टीम में चयन होने से परिजन और साथी खिलाड़ियों में खुशी है।
विज्ञापन




हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित ट्रायल में जिले की बालिका खिलाड़ियों ने भी क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जोनल टीम में चयन के लिए कराए गए ट्रायल में खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत जनपद की नौ बालिका खिलाड़ियों का चयन लखनऊ की टीम में हो गया है।
एसोसिएशन कोषाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि वूमेंस अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार को शुरू होकर 15 मई तक चलेगा। इसमें जनपद की वैष्णवी गुप्ता, अंशिका वर्मा, हिमांशी, चांदनी देवी, नेहा देवी, रूबी देवी, इंदुमनी, मानसी और महवीश का चयन हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि सभी मैच 40-40 ओवर के खेले जाएंगे। लखनऊ की टीम को पूल-ए में रखा गया है, सभी टीमों को दो-दो मैच खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें