हरदोई। जेल में बंद अहिरोरी ब्लाक के सहायक लेखाकार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रखा गया है।
जिला विकास अधिकारी शिवपूजन सिंह ने बताया कि अहिरोरी ब्लाक में सहायक लेखाकार रमेश चंद्र शुक्ल पर टड़ियावां थाने में धारा 409 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ दिसंबर से वे कारागार में बंद हैं।
इस प्रकरण को लेकर निदेशक को पत्र भेज कार्रवाई के निर्देश मांगे गए थे। शासन से आदेश मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि निदेशक के पत्र में बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के अनुसार यदि कोई सरकारी कर्मी 48 घंटे या उससे अधिक कारागार में निरूद्ध रहता है तो उसी तिथि से उसे निलंबित मान लिया जाता है।