फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नर्सिंगहोम में नवजात की मौत, प्रसूता ने भी तोड़ा दम

Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा, संचालक स्टाफ समेत भागा
विज्ञापन





- परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

संवाद न्यूज एजेेसी
हरदोई। शहर में सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी के बीच स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार देर रात प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल संचालक कर्मचारियों समेत नवजात के शव काे अंदर कर भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के टेभनापुर निवासी रेहान अली की पत्नी जीनत गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जीनत को सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक आशा ने परिजनों को बरगलाकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया। यहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर प्रसूता को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। अंदर बंद नवजात का शव और प्रसूता का शव कब्जे में ले लिया था, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। अस्पताल के खिलाफ भी फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें