फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खिली धूप ने सर्दी से दी राहत, बाजार में बढ़ी रौनक

Thu, 09 Jan 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर गुनगुनी धूप में बच्चे के साथ जाती महिला।  - फोटो : सिनेमा रोड पर गुनगुनी धूप में बच्चे के साथ जाती महिला।
विज्ञापन
फोटो-02- सिनेमा रोड पर गुनगुनी धूप में बच्चे के साथ जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

हरदोई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। गुनगुनी धूप के चलते बाजार भी लोगों की भीड़ से रौनक रहे और तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। शाम काे गलन बढ़ने से एक बार फिर ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।अधिकतम तापमान 13 डिग्री से बढ़कर 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। छह किलोमीटर की हवाएं चलने से शाम होने तक गलन बढ़ गई। इस वजह से न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो एक दिन पहले से आधा डिग्री अधिक रहा। सुबह हल्का कोहरा होने से दृश्यता 100 से 200 मीटर रही। आद्रता सुबह 95 प्रतिशत थी जो घटकर शाम को 67 प्रतिशत ही रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें