फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासों के चयन में लापरवाही पर वीडीओ पर कार्रवाई

Sat, 27 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास को जनपद में अनियमितता हो रही है। आवास निर्माण में तेजी न होने तथा अपात्रों के चयन को लेकर शुक्रवार को भी समीक्षा बैठक में सीडीओ ने नाराजगी जताई। विकास खंड सांडी में अपात्रों के चयन पर ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में सीडीओ ने ग्रामवार समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं की प्र्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन में सीडीओ आरएनएस यादव ने मनरेगा समेत इंदिरा आवास, लोहिया ग्रामीण आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा की। सीडीओ ने सबसे अधिक जोर लोहिया आवासों के  निर्माण पर दिया।

उन्हाेंने बीडीओ को गांवों में प्राथमिकता से आवासों का निर्माण कराने और पात्रों को ही लाभान्वित करने के निर्देश दिए। समग्र ग्रामों में योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा के दौरान लोहिया आवास योजनाओं में कई अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ द्वारा ग्रामवार समीक्षा में सांडी में लोहिया आवास में अपात्रों का चयन करने की बात सामने आई।
विज्ञापन


सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी श्रीप्रकाश को लाभार्थी चयन में अनियमितता बरतने का दोषी मानते हुए वीडीओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। मनरेगा में संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों का ब्योरा सीबीआई को भेजने के निर्देश दिए। सीडीओ ने इंदिरा आवास की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

एनआरएलएम के अंतर्गत समूह गठन में इंटेंसिव विकास खंड अहिरोरी में सबसे कम प्रगति होने पर असंतोष जताया और बीडीओ को प्र्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। समाजवादी पेंशन को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी और बीडीओ को पात्रों के परिचय पत्र बनाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में सभी बीडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें