फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्कूलों में तैनात किए जाएं सुरक्षा गार्ड’

Sat, 27 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के स्कूलों में सशस्त्र सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाए। बैंकों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखे जाएं। होटल व साइबर कैफे में आने वालों को पूर्ण विवरण अंकित किया जाए। विदेशी पर्यटकों की चौबीस घंटे के अंदर जानकारी दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधकों की बैठक में एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने स्कूल संचालकों को विद्यालय की सुरक्षा के विषय में जानकारी दी। बताया कि हर स्कूल की चहारदीवार बनाई जाए और उसके गेट पर सशस्त्र गार्ड तैनात किया जाए। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि आने जाने वालों पर नजर रखी जाए।

स्कूल के वाहन के चालक/परिचालक व स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। इसके अलावा वाहन चालक का लाइसेंस सही और गाड़ी का भी दुरुस्त रखा जाए। विद्यालय स्टाफ का आईकार्ड जारी हो। सीसीटीवी कैमरे की समय समय पर मनीटरिंग की जाए। बताया कि विद्यालय क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस मौके पर सीओ सिटी रामलाल राय, एलआईयू प्रभारी हारून रशीद सहित कई विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। उधर, एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी ने बैंक कर्मियों, होटल मालिक, पेट्रोल पंप मालिक व साइबर संचालकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखा जाए।

बैंकों में रात में सीसीटीवी कैमरे के आस पास प्रकाश की व्यवस्था रहे। बैंक में यदि अधिक कैश हो तो निकटतम पुलिस चौकी व थाने पर सूचना दें। होटलों में ठहरने वाले सभी की आईडी रखी जाए। एक कमरे में एक से अधिक लोग ठहरे हैं, तो सभी की आईडी रखी जाए। होटल के सभी कर्मचारियों को पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। विदेशी नागरिक के होटल में रुकने पर फार्म सी भरकर आन लाइन दर्ज करें।

विदेशियों की सूचना चौबीस घंटे के अंदर पुलिस को सूचना दी जाए। साइबर कैफे में आने वाले लोगों को विवरण रखा जाए और उनके आने व जाने का समय दर्ज किया जाए और केबिन बंद न हो। एक समय में एक ही व्यक्ति केबिन में काम करें। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें