जकोरोना कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी है शायद ही कोई जिसे इस बात की जानकारी न हो। इसके बाद भी बैंक खुलते ही लोग उस ओर पैदल ही जाते दिखे।
आलम ये हुआ कि बैंकों के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन तक देखने को मिल गई। लाइन में लगे ग्राहकों ने भी खुद इस बात को स्वीकारा कि कोरोना कर्फ्यू नहीं भइया जरूरतें ज्यादा बड़ी हैं....
बैंक के बाहर भले ही भीड़ कितनी ही लग जाए बैंक के अंदर जिम्मेदारों ने दो ग्राहकों को ही प्रवेश देने का नियम लागू रखा। बाकायदा हाथ सैनिटाइज कराकर ही प्रवेश दिया गया।
उनके निकलने के बाद फिर दो ग्राहकों को प्रवेश दिया गया। सिनेमा रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर दोपहर 12 बजे करीब सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए ग्राहक दिखे जो अपनी बारी का इंतजार काफी देर से कर रहे थे।
महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक के बाहर लंबी लाइन और एक दूसरे को धक्का मुक्की तक करते लोग। यहां तक कि गेट पर झुंड में खड़े ग्राहक। इन सबको देखकर अंदर बैंक के जिम्मेदार बार बार लोगों को समझाने बाहर आए पर लोग न मानें।
अंदर से एक ही बात कही गई कि बस यही बात तो खराब है। इन दिनों आप लोग भी इस तरह अपनी जान आफत में डाले हो और नियमों को अनदेखा करके बैंक कर्मियों की भी।