हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर गाजी में एक युवक की रविवार दोपहर तबियत बिगड़ गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।
फत्तेपुर गाजी निवासी छोटे भईया (25) की रविवार दोपहर खेत से आने के बाद तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए।
जहां से चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार शाम युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि छोटे भइया रविवार को खेत पर दवा डालने गया था। जहां से आने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। बताया कि वह चार भाइयों मेें छोटा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।