फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ननिहाल की जेल के कैदी नंबर 653 अब्दुल्ला आजम 16 माह बाद रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लगभग 16 माह ननिहाल की जेल में बंद रहने के बाद सपा नेता अब्दुल्ला आजम मंगलवार को रिहा हो गए। अब्दुल्ला आजम को लेने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक रामपुर से सोमवार सुबह ही हरदोई पहुंच गए थे। स्थानीय सपा नेताओं ने भी जिला कारागार सेे रिहा हुए अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। हालांकि, इस दौरान अब्दुल्ला आजम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

कद्दावर नेता आजम खान के पुत्र सपा नेता अब्दुल्ला आजम को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने 18 अक्तूबर 2023 को सजा सुनाई थी। इसके बाद अब्दुल्ला आजम को 22 अक्तूबर 2023 को हरदोई जिला कारागार भेज दिया था। अब्दुल्ला आजम का ननिहाल हरदोई में ही है। हरदोई में धर्मशाला रोड पर उनके मौसी-मौसा रहते हैं, जबकि मामा बिलग्राम में रहते हैं। जिला कारागार में अब्दुल्ला आजम को कैदी नंबर 653 दिया गया था। बीते दिनों उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई थी, लेकिन अभिलेख संबंंधी कार्रवाई पूरी न होने के कारण रिहाई नहीं हो पाई थी।
मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हरदोई पहुंच गए। दिन में लगभग 11:30 बजे अब्दुल्ला आजम जिला कारागार से बाहर निकले। उनके बाहर निकलते ही समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। अब्दुल्ला ने भी कार पर सवार होते वक्त समर्थकों का इस्तकबाल किया। उनकी रिहाई के दौरान मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा, रामपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा जबी, स्वारटाडा सीट से सपा प्रत्याशी रहीं अनुराधा चौहान, मिलक के पूर्व विधायक विजय सिंह, रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह (मट़्टू), पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद गंगवार, हरदोई के सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा (जीतू), जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, राहुल गुप्ता और रहमत अली (मोनू) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शाहाबाद और चौपाल सागर के पास भी खड़े रहे समर्थक
अब्दुल्ला की रिहाई के मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, शहर कोतवाल संजय त्यागी, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा, विशेष अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। समर्थकों को भी पुलिस की मौजूदगी का एहसास था। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक रामपुर से लगभग 80 चौपहिया वाहनों से समर्थक हरदोई पहुंचे थे। हरदोई शहर तक इनमें से 20 वाहन ही आए। बाकी वाहनों में से कुछ को समर्थकों ने खुद ही शाहजहांपुर रोड पर चौपाल सागर के पास खड़ा करा दिया तो कुछ शाहाबाद में भी रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें