फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चचेरे भाई को देखने अस्पताल जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। हादसे में घायल चचेरे भाई को चाची के साथ देखने जा रहे बाइक सवार युवक को हरिहरपुर मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चाची मामूली रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिहौना गांव निवासी रिंकू यादव (35) खेती करते थे। सोमवार शाम चचेरे भाई शोभित (11) को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से शोभित का पैर टूट गया था और उसे टड़ियावां के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी पर रिंकू अपनी चाची के साथ बाइक से टड़ियावां जा रहा था। रात लगभग नौ बजे हरिहरपुर टड़ियावां मार्ग पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची टड़ियावां थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी ज्योती और दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें