फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ड्यूटी से घर जा रहे बाइक सवार से 17 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में छनोइया मिर्जापुर मार्ग पर दो लोगों ने बाइक सवार युवक से 17 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। कुछ दूर जाकर मोबाइल फोन फेंक दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मसूढ़ा निवासी अंकुर सिंह संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वह ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान छनोइया-मिर्जापुर मार्ग पर रात लगभग 9:30 बजे दो लोग पहले से खड़े थे। इनमें से एक ने बाइक में डंडा मार दिया। इससे वह बाइक समेत गिर गए तभी दूसरे युवक ने पकड़ लिया और जेब में रखे 17 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद कुछ दूर जाकर मोबाइल फेंक दिया। इसी बीच चौपहिया वाहन की लाइट पड़ी तो आरोपी भाग निकले। अंकुर ने बताया कि दस हजार रुपये उसने शनिवार को ही जनसेवा केंद्र से निकाले थे। सात हजार रुपये पहले से उसके पास थे। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें