हरदोई। शासन के निर्देश पर कुछ दिन अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाने वाले अफसर फिर शांत बैठ गए हैं। अफसरों ने वाहन संचालकों के साथ बैठक कर स्टैंड के लिए स्थान तय करने की बात कही थी लेकिन सात जून को अभियान खत्म होते ही फिर बीच सड़क पर टेंपो, टैक्सी, ऑटो, ई रिक्शा सवारियां भर रहे हैं। इसके कारण जाम की समस्या बढ़ गई है।
हाल ये है कि लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी, सांडी रोड, शाहजहांपुर मार्ग और अन्य जगह बेतरतीब खड़े वाहन सवारियां भरते हैं। इस कारण जाम लगता है। जिम्मेदारों का कहना है कि अभियान बंद हो चुका है। जाम की समस्या मिलने पर सड़कों पर खड़े वाहन हटाए जाएंगे।
सांडी रोड पर कोतवाली के पहले अक्सर जाम लगता है। यहां स्थित रामलीला मैदान से बस व टेंपो स्टैंड का संचालन किया जाने लगा है। इसके कारण जाम की समस्या है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के बंद होने से एक बार फिर शाहजहांपुर मार्ग पर डीएम चौराहे से पहले टेंपो स्टैंड नजर आने लगे हैं। सवारियां लेने के चक्कर में जाम लगता है।
लखनऊ रोड पर सिनेमा चौराहे के पास खड़े टेंपो भी आवागमन में परेशानी पैदा कर रहे हैं। सवारियों के चक्कर में आड़े -तिरछे खड़े टेंपो के कारण पैदल चलना भी मुश्किल होता है।
10 साल पहले बनी कार्ययोजना कुछ दिन ही चली
करीब 10 साल पहले तत्कालीन डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में जाम को देखते हुए बसों और टेंपो स्टैंडों का संचालन शहर की चुंगियों के बाहर से करने की कार्ययोजना बनाई गई थी। इसमें बस अड्डों का संचालन पिहानी चुंगी, लखनऊ चुंगी, सांडी चुंगी, बिलग्राम चुंगी, सीतापुर रोड बाईपास के पास से कराना तय हुआ था। कुछ समय तक ये व्यवस्था लागू रही लेकिन फिर शहर के भीतर से ही बस एवं टेंपो अड्डे चलने लगे।
वर्जन
शासन के निर्देश पर सड़कों को टेंपो, टैक्सी स्टैंड के रूप में प्रयोग करने वाले वाहनों को सीज किया गया है। सात जून से अभियान बंद हो चुका है। यदि कहीं सड़क का प्रयोग स्टैंड की तरह होते मिला तो कार्रवाई की जाएगी। - दयाशंकर, एआरटीओ प्रर्वतन
फोटो-04- शाहजहांपुर मार्ग पर डीएम चौराहे से पहले सड़क पर खड़े टेंपो ।- फोटो : HARDOI
फोटो-05- लखनऊ रोड पर सिनेमा चौराहे के पास खड़े टेंपो ।- फोटो : HARDOI