संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। बिलग्राम क्षेत्राधिकारी के आदेश पर 24 दिन बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह को दी तहरीर में बताया कि वह विधवा महिला है। 21 अगस्त की रात करीब 11 बजे शंकर खेड़ा निवासी सोनू उसके घर में दीवार कूदकर आ गया था। आंगन में चारपाई पर सो रही उसकी 15 वर्षीय पुत्री छेड़खानी की।
पुत्री ने शोर करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर पिटाई कर दी थी। शोर सुनकर उसकी वह खुद मौके पर पहुंच गई थी। जिससे आरोपी धमकी देते हुए चला गया। था। कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। वहीं ने सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिस पर पुलिस ने 24 दिन बाद छेड़छाड़ समेत कई आरोपाें रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।