फोटो-22-हूंसेपुर लुकमान में आयोजित सभा में बोलतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। स्रोत
शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा है वह करके दिखाया है। बिना किसी भेदभाव के हर पात्र को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व की सरकारों की तरफ से सिर्फ शिलान्यास किया जाता था। अब जिन कार्यों का शिलान्यास होता है उनका लोकार्पण भी होता है।
वह शनिवार देर शाम हूंसेपुर लुकमान में हाट बाजार का लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों में भी हाट बाजार बनवाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को गांव में ही बाजार दिलाने में हाट बाजार सहयोगी साबित होगा। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को इससे राहत मिलेगी। सभा में प्रधान संघ के अध्यक्ष शरद सिंह, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, ग्राम प्रधान शांती देवी, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।