फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिटिया की गृहस्थी सजाने के लिए फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धूम

विज्ञापन
फोटो-28- शोरूम में वैवाहिक सामग्री को देखते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सहालग का दौर चल रहा है। शादी में उपहार देने के लिए फर्नीचर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीद तेजी से बढ़ी है। इसके मद्देनजर व्यापारियों ने भी फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक के कॉम्बो पैकेज बनाकर बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी के बाद से ही सहालग शुरू हो गई थी। अभी दिसंबर के पहले सप्ताह तक हर रोज सहालग हैं। आमतौर पर शादी में बेटी को उपहार देने के लिए परिजन फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी करते हैं। यही वजह है कि इनसे संबंधित प्रतिष्ठानों पर इन दिनों खूब रौनक है। जैन इलेक्ट्रानिक्स वैल्यू प्लस के प्रोपराइटर पवन जैन ने बताया कि विवाह में उपहार देने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और डाइनिंग टेबल जैसे सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

डिजाइनर बेड, कॉर्नर सोफा और एल-शेप सोफा की मांग सबसे अधिक है। ग्राहक अपनी पसंद के फर्नीचर की बुकिंग पहले से करा रहे हैं ताकि परेशानी न हो। इलेक्ट्रानिक आयटमों में एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव ओवन और अन्य सामान खरीदे जा रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार विशेष ऑफर और छूट भी दे रहे हैं। फर्नीचर बाजार में बढ़ी रौनक से कारोबारी भी उत्साहित हैं और ऑफर से खरीदार भी।
विज्ञापन
विज्ञापन








फर्नीचर और उनके दाम

- डबल बेड 15 से 30 हजार रुपये।



- सिंगल बेड आठ से 14 हजार रुपये।



- सोफा सेट 12 हजार से 30 हजार रुपये।



- अलमारी 10 हजार से 20 हजार रुपये।



- ड्रेसिंग टेबल छह हजार से 10 हजार रुपये।



- कुर्सी-मेज सेट ढ़ाई हजार से चार हजार रुपये।



- एलईडी 32 इंच नौ हजार से 15 हजार रुपये।

- रेफ्रिजरेटर 12 हजार से 20 हजार रुपये।

- वाशिंग मशीन नौ हजार से 15 हजार रुपये।

फोटो-28- शोरूम में वैवाहिक सामग्री को देखते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें