फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एमएलसी चुनाव कल, प्रशासन ने जुटाई व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधान परिषद लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में 23 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने मतदान और मतपेटियों को सुरक्षित भंडारित किए जाने की व्यवस्थाओं को जुटा लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ खंड के स्नातक एमएलसी के जिले में 47,696 मतदाता हैं जबकि शिक्षक में 6,482 मतदाता हैं। स्नातक एमएलसी के मतदान के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 47 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जबकि पोलिंग पार्टियों का भी गठन किया गया है। मतपेटियों को सुरक्षित भंडारित किए जाने के लिए जीआईसी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
-
डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
माधौगंज। एमएलसी चुनाव के संबंध में डीएम राहुल पांडेय और एसपी एके मीणा ने माधौगंज ब्लॉक सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों को देखा। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित संपन्न कराने निर्देश दिए। चुनाव व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इससे पहले डीएम ने जीआईसी हरदोई केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधा की उपलब्धता, प्रवेश और निकास, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें