फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फावड़ा चलाकर विधायक ने कराई पुल निर्माण की शुरूआत

विज्ञापन
फोटो-30-भू​मि पूजन के बाद फावड़ा चलाते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में भरखनी विकास खंड के धानी नगला में लघु सेतु के निर्माण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भूमि पूजन करने के बाद फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य की शुरूआत की। पुल के निर्माण पर 3,39,71,000 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

धानी नगला में लघु सेतु के निर्माण का प्रस्ताव विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने शासन भिजवाया था। मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ से मिलकर उन्होंने पुल की मंजूरी कराई थी। अब इस पुल के निर्माणकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुल के निर्माण से बेझा वासितनगर, नेवादा, पिपरिया, कूड़ी, मानपारा, मुर्तजानगर, अनंगपुर, सुल्तानपुर, उदयपुर, आमतारा, चकराछा, गिरधरपुर, इमलिया, धानीनगला, सेढ़ामऊ, सहुआपुर आदि गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कराएं।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, सहायक अभियंता संतोष रावत, अवर अभियंता गोपी चंद, प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रम्हानंद दीक्षित, भाजपा नेता रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें