फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह से लापता युवक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के निकारी गांव से दस माह पूर्व अपहृत हुए युवक को पुलिस ने शहर में रोडवेज बस स्टॉप के पास तलाश लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के निकारी गांव निवासी सुंदरलाल (23) पुत्र बुद्धा सिंह तीन मार्च की रात घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। मामले को संज्ञान में लेकर कोर्ट ने युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया था।
कोर्ट के आदेश व पिता बुद्धा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अप्रैल में गांव निवासी अरविंद पुत्र रामपाल व रामपाल पुत्र छेदालाल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। एसओ भगवान चंद्र ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लापता चल रहे युवक सुंदरलाल को शहर में रोडवेज बस स्टॉप के पास से तलाश लिया। एसओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें