फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुल पर मिली गुमशुदा छात्रा की साइकिल, दुपट्टा और चप्पलें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15- कुसुमपुर पुल पर खड़ी छात्रा वंदना की साइकिल व चप्पल दुपट्टा। संवाद
विज्ञापन

फोटो-14- गुमशुदा छात्रा वंदना। स्रोत: परिजन


शुक्रवार को बिना बताए घर से निकली थी मानसिक रूप से बीमार छात्रा
नदी में कूदने की आशंका पर तलाश में लगाए गए गोताखोर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी मानसिक रूप से बीमार छात्रा शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसकी साइकिल, दुपट्टा और चप्पलें गंगा नदी के कुसुमखोर पुल पर रखी मिलीं। नदी में कूदने की आशंका जताई गई है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
अरवल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी वंदना जनता इंटर कॉलेज पुरसौली में कक्षा नौ की छात्रा है। पिता गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह बिना किसी को कुछ बताए साइकिल से घर से निकल गई थीं। वह परिजनों को नजर नहीं आई, तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि गंगा नदी के कुसुमखोर पुल पर वंदना की साइकिल, दुपट्टा और चप्पल रेलिंग के पास रखी हैं। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। गोताखोरों को बुलाकर गंगा नदी में छात्रा की तलाश कराई जा रही है। पिता का दावा है कि वंदना पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थी। सांडी के एक चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। इससे भी कोई खास फायदा नहीं हुआ था और इसकी वजह से वह परेशान थी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गोताखोर नदी में वंदना की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें