भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरौंध से लापता मजदूर का शव मंगलवार को तालाब में उतराता मिला।
ग्राम कुरौंध निवासी राजेश (45) मजदूरी करता था। सोमवार शाम को वह घर से बिना बताए निकल गया था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
मंगलवार को गांव में स्थित एक तालाब के किनारे खेल रहे बच्चों को तालाब में शव उतराता दिखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। घटना का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्राम लालपुर खाले से गोताखोर बुलवाए गए और राजेश का शव बाहर निकला गया। मृतक के भाई भरोसे की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।