फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का पराली के ढेर पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से लापता किसान का पराली के ढेर पर मिला शव
विज्ञापन

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के लालापुरवा गांव से चार दिन से लापता किसान का शव शुक्रवार को हरियावां के ग्राम लिलवल में खेत में लगे पराली के ढेर पर पड़ा मिला। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में बीमारी के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्राम लालापुरवा निवासी इंद्रपाल (65) खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी श्रीदेवी, तीन बेटे और एक बेटी है। पुत्र माइकल के मुताबिक इंद्रपाल चार दिन पूर्व खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, तब से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह हरियावां थाना क्षेत्र में लिलवल गांव के पास खेत में लगे पराली के ढेर पर उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आधार कार्ड से शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें