फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई थी पिता की हत्या

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह। संवाद ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुन्नूखेड़ा में वृद्ध किसान की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वृद्ध किसान की हत्या उसकी ही विधवा बेटी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मुन्नूखेड़ा निवासी प्रभु (70) पुत्र मैकू का शव 16 नवंबर की सुबह खेत में झोपड़ी में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि होने पर मृतक की विधवा पुत्री फूलमती ने गांव निवासी नन्हक्के, भगवानदीन पुत्रगण सुक्खा और भगवानदीन के पुत्र दिलीप के विरुद्ध 80 हजार रुपये के लेनदेन में प्रभु की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की विवेचना शुरू की तो कई अहम जानकारियां मिलीं।
पता चला कि फूलमती का प्रेम प्रसंग नन्हक्के पुत्र मूलचंद्र और सोनू पुत्र श्रीराम निवासीगण कमलापुर भाऊखेड़ा कोतवाली संडीला के साथ है। प्रभु की हत्या संपत्ति के लालच में होने की बात सामने आई थी। एएसपी ने बताया कि फूलमती ने प्रेमी नन्हक्के के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा था। शुक्रवार को संडीला के बस अड्डा चौराहे से सोनू, नन्हक्के और फूलमती को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली टीम में संडीला के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव, निरीक्षक विजय कुमार सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सोनू से होनी थी शादी
संडीला कोतवाल जगदीश यादव के मुताबिक फूलमती के प्रेम संबंध नन्हक्के पुत्र मूलचंद्र के साथ थे। नन्हक्के मूल रूप से संडीला कोतवाली क्षेत्र के कमलापुर भाऊखेड़ा का रहने वाला है और ननिहाल कछौना कोतवाली क्षेत्र के अरसेनी में रहता है। कई बार मुन्नूखेड़ा में नन्हक्के को फूलमती के साथ देखा गया तो परिजनों ने आपत्ति जताई। नन्हक्के ने आना-जाना तो बंद कर दिया, लेकिन फोन पर फूलमती से बातचीत होती रही। इसी दौरान नन्हक्के का चचेरा भाई सोनू पुत्र श्रीराम भी मुन्नूखेड़ा में फूलमती के यहां आने-जाने लगा। सोनू का भी एकतरफा प्रेमप्रसंग चर्चा का विषय बना। इस सबके बीच यह तय हुआ कि प्रभु की हत्या के बाद सोनू विधवा फूलमती के साथ शादी कर लेगा। जो संपत्ति फूलमती के नाम आएगी उसके तीन हिस्से कर लिए जाएंगे।
पुरानी खुन्नस में लिखवाई थी रिपोर्ट
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना को लेकर हत्या की रिपोर्ट फूलमती ने अपने ही गांव के नन्हक्के और भगवानदीन पुत्रगण सुक्खा व दिलीप पुत्र भगवानदीन के विरुद्ध दर्ज कराई थी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि फूलमती के एक करीबी रिश्तेदार की पुत्री को प्रेमप्रसंग में दिलीप लेकर चला गया था। इसको लेकर रंजिश फूलमती मानती थी। इसी के चलते मामले में गलत नामजदगी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें