फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में अव्यवस्थाएं,डॉक्टर लिख रहे बाहरी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अव्यवस्था हावी है। डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इसके कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में प्रतिदिन औसतन 300 से 400 लोग दवाएं लेने आ रहे हैं। आलम यह कि डॉक्टर अस्पताल के सरकारी पर्चे पर बाहर की दवाएं व जांचें लिख रहे हैं। लोगों ने बताया कि डॉक्टर एक ही मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी से ही दवाएं व जांचे कराने भेज रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के कमीशन के खेल के चक्कर में नि:शुल्क इलाज का सपना लेकर सीएचसी आने वाले मरीज परेशान हैं। इस मामले की शिकायत पूर्व में लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की थी। लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बाजपेई ने बताया कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें