फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिरगांवा ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो-38- वॉलीबाल मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से रविवार को कस्बे के नखासा बाग में एक दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता में मिरगांवा की टीम पहले स्थान पर रही। अधिकारियों द्वारा प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ईसेपुर के अतुल कुमार ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में गौटिया के शैलेंद्र यादव व 100 मीटर दौड़ में सुरजूपुर के अजय शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में सुरजूपुर के अजय शर्मा ने प्रथम, ऊंची कूद में रमपुरा के ओमप्रकाश ने प्रथम, गोला फेंक में मिरगांवा के संदीप कुमार ने प्रथम व डिस्क थ्रो में हरपालपुर के रामू सिंह प्रथम स्थान पाया। वहीं वालीबॉल में मिरगावां प्रथम तथा हरपालपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार मिश्रा, सांडी कमांडर भैयालाल, हरपालपुर कमांडर रफीक अहमद व निर्णायक मंडल में रामकरन सिंह त्यागी एवं पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें