हरदोई। जिले के प्रभारी व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को 1.82 अरब रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उत्कर्ष के आठ वर्ष पुस्तिका का विमोचन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ किया। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर रसखान प्रेक्षागृह में प्रभारी मंत्री ने बटन दबाकर 37 परियोजनाएं जनता को सौंपी और 28 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन किया। अवलोकन कर स्टॉल पर लोगों से जानकारी भी ली और दो परिवारों को फैमिली आईडी सौंपी। कहा कि दूसरे दलों की सरकार से लोग परेशान थे। भाजपा को जनादेश मिला। मुख्यमंत्री योगी ने सोच में परिवर्तन किया।
विकास और समृद्धि के साथ रोजगार पर ध्यान दिया। 2017 में उप्र को बीमारू राज्य कहा जाता था, समस्या समाधान और औद्योगिक विकास से उद्यम प्रदेश बनाया। 222 अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई, पुलिस ने भी उन लोगों का सामना किया और जेल भेजा। सरकार ने सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए, समाज के लोगों ने भी जागरूकता दिखाई। सरकार की पहल पर हम सभी ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिससे अपराध में कमी आई और घटना होने पर अपराधियों को पकड़ने में आसानी हुई। 2017 में बेरोजगारी की दर 14 प्रतिशत थी, जो घटकर 3 प्रतिशत रह गई। अब नकल नहीं होती, परिश्रम और काबिलियत से बच्चे पास हो रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं दीं। सुरक्षा का माहौल दिया। डीएम एमपी सिंह ने स्वागत किया। कहा कि आमजन की समस्या समाधान के लिए ब्लॉक और तहसीलस्तर पर भी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कराया जा रहा है। इससे दोबारा आने पर समाधान न होने की वजह पता चल जाती है। निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने और उनके इंतजाम में जिला प्रदेश में अव्वल है। कृषि महाविद्यालय का संचालन भी इसी सत्र से शुरू होने वाला है। गंगा एक्सप्रेसवे भी इस साल मिल जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, आजाद भदौरिया, मनोज श्रीवास्तव, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह व प्रफुल्ल त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तान्या, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, सीवीओ डॉ, एके सिंह समेत अधिकारी और लोग मौजूद रहे।
-
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद जीजीआईसी की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना की। जीजीआईसी, आर्यकन्या पाठशाला सहित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
-
इनको किया सम्मानित
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने समाज में अच्छा काम करने के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी रामराज को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजराज अपने वेतन के 50 प्रतिशत रुपये से चिकित्सालयों में जरूरतमंदों को चाय-दूध और ब्रेड व खाना आदि का 30 साल से वितरण कर रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत मौर्य, सफाईकर्मी सविता, मिनी नंदिनी योजना में रोहित, श्रीअन्न उत्पाद के लिए श्रीं त्रिपाठी, कल्लू, पीएम किसान में दिनेश, निषादराज बोट योजना में योगेंद्र कश्यप आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।