फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार किशोर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरिहाना में मानसिक रूप से बीमार किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बरगद के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

कोरिहाना निवासी बलराम का पुत्र सुभाष (17) सोमवार रात बिना कुछ बताए ही घर से चला गया था। सुभाष जरूरी कार्य से पड़ोसी गांव तेरवा गया था। रात में घर पहुंचा तो सुभाष के लापता होने की जानकारी मिली।
उसने रात में ही काफी तलाश की। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सुभाष का शव गांव के किनारे स्थित पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटकता देखा। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बलराम ने बताया कि मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। कुछ वर्ष से मानसिक रूप से परेशान था। इसके कारण ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें