फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। मछरियापुरवा गांव में पड़ोसी के घर जाने के लिए निकली मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव से 300 मीटर दूर एक खेत में चांदी के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

मछरिया पुरवा निवासी मनोज की पुत्री जूली (17) मंगलवार दोपहर पड़ोसी के घर जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। पड़ोसी के घर में कुछ देर रुकने के बाद वह वहां से चली गई। काफी देर तक वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उसका शव एक खेत में फंदे से लटकता देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और फॉरेेंसिक टीम भी बुलाई। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता मनोज ने बताया कि जूली मानसिक रूप से बीमार रहती थी। इसीलिए खुदकुशी की है। उन्होंने आरोपों से फिलहाल इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें