गांधी भवन में चल रहे स्वाभिमान महोत्सव 2014 के
दूसरे दिन शुक्रवार को भी छात्र-छात्राओं के हुनर के जलवे देखने को मिले।
छात्राओं ने जहां मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन कर
सभी को वाहवाह करने को मजबूर कर दिया तो वहीं निबंध व भाषण प्रतियोगिता में
छात्र-छात्राओं में शब्दों व विषय निपुणता का दमखम देखने को मिला।
विजेता
प्रतिभागियों को 28 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन जूनियर व
सीनियर वर्गों के बच्चों ने निबंध में शिक्षा का महत्व पर प्रकाश डालते हुए
अपनी प्रतिभा का बोध कराया। जिनमें इशिता गुप्ता, स्पर्श मिश्रा, श्रुती
सिंह, पैजा खान, दिव्या सिंह, निधि सिंह, इशिता मिश्रा आदि बच्चों ने बढ़
चढ़कर हिस्सा लिया, तो मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा गुप्ता, संजना सिंह,
पूजा अवस्थी, प्रीति शुक्ला, आकांक्षा गुप्ता, जैनिव खान आदि ने प्रतिभाग
किया।
आधुनिक समाज में नारी का अस्तित्व विषयक भाषण प्रतियोगिता में बोलकर
बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इनमें आयुषी मिश्रा, साक्षी सिंह, राहुल
वर्मा, सौरभ बाजपेई, स्वाती राठौर आदि प्रमुख थे। इसके अलावा मेहंदी
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अनीता अवस्थी, सुनैना गुप्ता,
मानसी ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में स्नेह सिंह,
डा. रानी भटनागर, किरन शुक्ला नजर आई।
आयोजक अजय मिश्रा ने बताया कि
प्रतिभागियों को 28 दिसंबर को संस्थान की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए
जाएंगे। इस मौके पर मानसी, राजीव, अमन मिश्रा, विमल, कपिल, अनुज, दिनेश, ओम
प्रकाश शर्मा, दिनेश गुप्ता और सुनैना आदि मौजूद थे।