हरदोई। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेहंदीखेड़ा मल्लावां में किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता में मेहंदीखेड़ा की टीम विजयी रही।
जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में हरिओम, 400 व 800 मीटर दौड़ में सूरज, लंबी कूद में कपिल, गोला फेंक व चक्का फेेंक में नवीन कुमार ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रोशनी देवी, 200 मीटर में अंजली, 400 मीटर में काजल, लंबी कूद में रोशनी व गोला फेंक में काजल व चक्का फेेंक में अंजली प्रथम रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता में मेहंदीखेड़ा प्रथम, पुरवायां की टीम उपविजेता रही। वालीबाल में वरहुआ विजेता व मेहंदीखेड़ा उपविजेता रही। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर परशुराम वर्मा, भइया लाल, राजबहादुर, रामू सिंह आदि मौजूद रहे।