पटरियों के गार्डर बदलने और मरम्मत करने को लेकर
रेलवे ने मंगलवार को मेगा ब्लाक लगाया। डाउन रूट पर शाहाबाद व रोजा के बीच
में कहेलिया के पास पुलिया के गार्डर बदलने को पांच घंटे का ब्लाक किया,
जिससे डाउन रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
राज्यरानी का रूट
डायवर्ट कर वाया सीतापुर होकर लखनऊ भेजा गया, वहीं पैसेंजर भी हरदोई से
चली, जबकि अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा। हरदोई से रोजा के बीच डाउन रूट
पर कहेलिया के पास पुलिया की पटरियों के गार्डर और स्लीपर डिस्क में
कमियों से उनको बदला गया।
डाउन रूट पर हुए कार्य के चलते रेलवे ने तकरीबन
पांच घंटे का मेगा ब्लाक किया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। मंगलवार को
ब्लाक सुबह 9:50 बजे से दोपहर के 14:50 बजे तक लगाया गया। ऐसे में इस दौरान
आने वाली ट्रेन संख्या 22454 राज्यरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट
की शाहजहांपुर से सीतापुर होते हुए बालामऊ से लखनऊ की ओर रवाना किया गया।
बरेली
से इलाहाबाद के बीच चलने वाली 378 पैसेंजर बरेली से हरदोई के बीच निरस्त
रही, पर हरदोई से वापस लखनऊ की ओर रवाना की गई। इसी तरह से बरेली से
शक्तिनगर जाने वाली 4370 त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से बरेली से
चली।
त्रिवेणी एक्सप्रेस 12 बजे बरेली से चलती है, पर मंगलवार को डेढ़ बजे
चली। रूट पर आने वाली 13033 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13152 सियालदह एक्सप्रेस,
14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा 15910 गुवाहाटी एक्सप्रेस को बीच रास्ते में
दो घंटे तक रोके रखा गया।