फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती दवाएं खत्म, जन औषधि केंद्र में लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र दवाओं के अभाव में बंद हो गया है। सोमवार को केंद्र पर ताला लटकता मिला। केंद्र से मरीजों को सस्ते दर पर दवाएं दी जाती थीं। केंद्र बंद रहा तो मरीज भी भटकते नजर आए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना के तहत जिला अस्पताल में खोला गया जन औषधि केंद्र शोपीस साबित हो रहा है। कई महीनों से केंद्र में दवाएं नहीं आ रही हैं, जिससे मरीजों को सस्ती दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ओपीडी में इन दिनों लगभग 950 के करीब मरीज आ रहे हैं। ऐसे में जन औषधि केंद्र में दवाएं खत्म होने से मरीज मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाएं लेने को मजबूर हैं। कर्मचारियों की मानें तो कई माह से डिमांड भेजने के बाद भी दवाएं नहीं मिल रही हैं। इस कारण सोमवार को केंद्र मेें ताला लग गया। बावन के सहौरा निवासी जयराम ने बताया कि वह डॉक्टर की लिखी दवाएं लेने आया था लेकिन केंद्र बंद होने से मेडिकल स्टोर से महंगे दर पर दवा खरीदनी पड़ी। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि केंद्र ठेके पर चल रहा है। विभाग से उसका कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने बताया कि दवाएं खत्म होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें