फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 रन से काउंटी क्लब ने जीता सेमीफाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही डिस्ट्रिक्ट वन-डे क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच सोमवार को हरदोई खालसा क्लब व काउंटी क्लब के बीच खेला गया। इसमें काउंटी क्लब ने 116 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

काउंटी क्लब के कप्तान आकाश त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान के 119 व रघुनंदन यादव के 70 रन की बदौलत टीम 35 ओवर में 241 रन बना सकी। आकाश अवस्थी ने भी 22 रन बनाए। हरदोई खालसा क्लब की तरफ से सूरज दीक्षित ने तीन व रत्नेश मिश्रा ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी खालसा क्लब की पूरी टीम 34.5 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गई। खालसा क्लब की तरफ से अनुज वर्मा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। मृदुल शर्मा ने 14 व पुरुषोत्तम तिवारी ने 13 रनों का योगदान दिया। काउंटी क्लब की तरफ से सौरभ कुशवाहा ने पांच, सिद्धार्थ दीक्षित ने तीन व शुभम गुप्ता ने दो विकेट लिए। इस तरह काउंटी क्लब ने यह मैच 116 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच काउंटी क्लब के आकाश त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें