फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के राज मे यूपी छोड़ देते हैं बदमाश

Fri, 30 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते अशोक सिद्धार्थ, पास खड़े अनुराग मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगंज। कसबे में शुक्रवार को हुए मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती सरकार की खूबियां गिनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के राज में प्रदेश में अराजकता बढ़ जाती है। भाजपा पर झूठे वादे करने और कांग्रेस पर देश को बदहाल  करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान सिद्धार्थ ने माधौगंज चेयरमैन अनुराग मिश्रा को मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी भी घोषित किया।
विज्ञापन


माधौगंज के रूदामऊ स्थित जख्ख देवी प्रांगण में शुक्रवार को बसपा का मल्लावां-बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को आना था। लेकिन नसीमुद्दीन नहीं आए। सांसद ने कहा कि बहनजी की सरकार में माफिया, गुंडे और लुटेरे उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग जाते हैं। बसपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

सपा की सरकार में गुंडों का बोलबाला है। सपाई खुद जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में बढ़ी हैं। महिलाएं अकेली घर से निकलने में डरती हैं। भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर सरकार बना ली जबकि साठ साल में देश को बदहाली में पहुंचने वाली कांग्रेस को अब किसानों की चिंता होने लगी है। सांसद ने माधौगंज चेयरमैन अनुराग मिश्रा को मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रस्याशी घोषित किया।
विज्ञापन


सभा को पूर्व एमएलसी रामकुमार कुरील, सवायजपुर रजनी तिवारी, पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। अनुराग के पिता और सपा से विधायक रह चुके धर्मज्ञ मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें