फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक होने जा रहा कोटे का गेहूं पकड़ा

Fri, 30 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
नाले में फंसी गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाली/भरखनी। ब्लैक होने जा रहा शाहाबाद तहसील के गांव धानी नगला की राशन दुकान का गेहूं पुलिस ने पकड़ लिया। ये गेहूं सितंबर में कार्डधारकों को बांटने के लिए आया था। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार का स्टॉक रजिस्टर जब्त कर लिया है। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भरखनी ब्लॉक के धानी नगला गांव शाहजहांपुर जिले की सीमा पर है। इस गांव की राशनदुकान का के गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली में खेतों के रास्ते शाहजहांपुर बिक्री के लिए जा रहा था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पचदेवरा थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने ट्राली का पीछा किया। इससे घबराकर चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा दी। बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे नाले में घुस गया। घटना स्थल पचदेवरा और अल्हागंज थाना की सीमा के बीच का था, इससे अल्हागंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पूर्ति निरीक्षक शोभा मिश्रा भी मौके पर पहुंची और राशन कब्जे में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक ने राशन दुकान खुलवाकर कोटेदार बड़े मिश्रा का स्टाक और वितरण रजिस्टर आदि की जांच की। ट्राली से बिकने जा रहा दस बोरी गेहूं सितंबर का था।

ये राशन कोटेदार कार्डधारकों को बांटने के बजाए ब्लैक करने जा रहा था। अक्टूबर के राशन का उठान अभी तक नहीं हुआ है। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार का स्टाक रजिस्टर को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम शाहाबाद दिलीप कुमार त्रिगुणायत को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें