फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में फंदे पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा में शुक्रवार की सुबह किसान का शव घर के अंदर छप्पर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा गांव निवासी वर्मा (45) खेती करता था। गुरुवार की रात वह घर के अंदर पड़े छप्पर में सो रहा था। सुुबह छप्पर मेें लगे बांस रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। छप्पर की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुुलिस को दी। परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें