फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह, शाम मौसम बदलने लगा करवट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शारदीय नवरात्र समाप्त होने के साथ मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिखाई देने लगा है। अभी सुबह व देर शाम मौसम में नरमी साफ झलकने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक बारिश के बाद दिन के तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह मौसम काफी सुहाना रहा। हवा की शीतलता लोगों को सुकून देता रहा। धूप निकलने के बाद उमस का प्रभाव भी देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गर्मी व उमस का प्रभाव अब सिर्फ धूप निकलने के बाद ही देखने को मिलता है। सुबह व शाम को मौसम नरम रहता है। इसके अलावा रात में अब एसी व कूलरों का प्रयोग न के बराबर है।
उन्होंने बताया कि बारिश होने के बाद दिन की धूप भी नहीं खलेगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने शुक्रवार को भी मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें