फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजतूपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।
विज्ञापन

अजतूपुर निवासी सिंकू का विवाह आठ वर्ष पहले कांति देवी (28) के साथ हुआ था। उसके तीन वर्ष की पुत्री है। मंगलवार सुबह कांति का शव कमरे में छत के कुंडे में रस्सी से फांसी पर लटकता मिला।
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का पता चलने पर मृतका के पिता बलवंत भी मौके पर पहुंच गए। बलवंत ने दहेज के लिए कांति को परेशान करने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति सिंकू, ससुर रतनपाल और सास सत्तादेवी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें