फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला बाजार शंभा में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को घरेलू कलह के चलते घटना होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

बाजार शंभा निवासी सोनी गुप्ता (32) पत्नी अखिलेश का शव सोमवार को घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी में दी तो मायके पक्ष से भी लोग आ गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि सोनी और अखिलेश का विवाह 15 वर्ष पहले हुआ था। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। उन्होंने बताया कि मृतका का पति शराब पीने का आदी है और इसी के कारण दोनों के बीच विवाद होता रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें