फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुहागिनों ने उपवास रख की पति के दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। करवाचौथ व्रत रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन निर्जला व्रत कर सुहागिनों ने चौथ माता का पूजन कर चांद का अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनों ने रीति रिवाज अनुसार अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवाचौथ पर आतिशबाजी भी जमकर हुई।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर होने वाले पर्व करवाचौथ को लेकर सुहागिनों का निर्जला व्रत भोर होते ही शुरु हो गया। करवाचौथ की पूजा और चंद्र पूजन के साथ वैवाहिक जीवन में सुख, शांति व पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत का पारण किया जाता है।

सुहागिनों ने सुबह से व्रत रखकर शाम को चौथ माता की पूजा की और चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण कि गया।

रविवार को रात करीब 8:20 बजे चंद्रमा नजर आया। सुहागिनों ने 16 शृंगार में सजकर चंद्रमा का पूजन और आरती कर अपना अखंड उपवास पति के हाथों जल ग्रहण कर खोला। करवाचौथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और बच्चाें ने भी जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन


हरदोई। करवाचौथ पर शाम तक बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। बाजारों में महिलाओं की खूब चहल पहल रही। सराफा बाजार, कॉस्मेटिक्स और कपड़ाें की दुकानों पर महिलाएं अपने पतियों के साथ खरीदारी करती नजर आईं। इन सबके चलते दिन भर विभिन्न प्रकार के आइटमों की खरीद होने से 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।


पिछले एक सप्ताह से करवाचौथ को लेकर बाजार में अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही थी। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है, लेकिन करवाचौथ से एक दिन पहले बाजार महिलाओं से खचाखच भरे नजर आए। महिलाओं ने सोने-चांदी के अलावा आर्टिफिशियल आभूषण, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन के सामान, पूजा का सामान, जूते-चप्पल की खरीदारी की। करवाचौथ के दिन भी शाम तक बाजार में रौनक नजर आई।
विज्ञापन


चूड़ी के व्यापारी रियाजुल हसन ने बताया कि त्योहार को लेकर दो से तीन लाख रुपये की खरीदारी एक दुकान पर हो जाती है। पूरे शहर में कई दुकानें हैं एक करोड़ तक व्यापार चला जाता है। इसी प्रकार साड़ी कारोबारी नवीन गुप्ता ने बताया कि कारोबार अच्छा हुआ है शहर भर में चार से पांच करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। सराफा बाजार सहित कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी पार्लर में भी अच्छी भीड़ होने से करीब 20 करोड़ रुपये तक कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें