फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दहेज के लिए विवाहिता का कराया गर्भपात, बंधक बनाकर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने विवाहिता का गर्भपात करा दिया, पिटाई कर बंधक भी बना लिया और ग्रामीणों के आने पर उसे छोड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत आठ ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुवापुर निवासी गीता ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि उसकी शादी 13 मई 2023 को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर निवासी शिवा गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में लग्जरी कार, सोने की चेन और 10 लाख रुपये व्यापार करने के लिए मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे ताना दिया जाने लगा। कई बार समझाने के बाद भी ससुरालीजनों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
आरोप है कि ससुरालीजनों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। बीती 14 दिसंबर की रात उसकी पिटाई कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। इसकी शिकायत मायके में करने से नाराज ससुरालीजनों ने फिर से पीटकर उसे कमरे में बंद कर दिया। मायके वाले मिलने आए तो उसे मिलने नहीं दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर ससुरालीजों ने उसे ताला खोलकर कमरे से बाहर निकाला। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति शिवा गुप्ता, ससुर रामनरेश, सास सुधा, जेठ अनुज, जेठानी प्रीती, ननद प्रियांशी, देवर प्रियांशु और रजत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें