फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-42-पूजा। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल में शनिवार शाम विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगा लिया। फंदे से उतारकर परिजन उन्हें सीएचसी टोडरपुर ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल निवासी विनीत तिवारी दिल्ली में बस चलाते हैं। आठ साल पहले विनीत की शादी उनकी भाभी संतोषी की छोटी बहन पूजा तिवारी (30) से हुई थी। संतोषी ने बताया कि शनिवार शाम लगभग पांच बजे पूजा घर में नजर नहीं आई। इस पर वह पूजा को देखने उनके कमरे में गई। कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया। अंदर पूजा साड़ी के फंदे पर लटकती मिली। आनन फानन ही पूजा को फंदे से उतारकर पड़ोसियों की मदद से टोडरपुर सीएचसी ले गए। यहां मृत घोषित कर दिया गया।घटना के समय मृतका का पति दिल्ली में ही था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि सीएचसी से सूचना मिली है। शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें