फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहर खाया, भर्ती

Thu, 03 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता के परिजनों को समझाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली शहर के लखनऊ रोड के बहरा सौदागर निवासी एक विवाहिता की जहर खाने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर उसे जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर साले और बहनोई में जमकर कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


कोतवाली शहर के लखनऊ रोड के बहरा सौदागर अंकित कुमार की 35 वर्षीय पत्नी अनुपमा यादव ने किसी बात को लेकर बुधवार शाम जहर खा लिया। इसके बाद अनुपमा की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर विवाहिता को उसके पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विवाहिता का मायका सीतापुर के थाना सिंधौली के गांधी नगर में है। जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे विवाहिता के पिता मोहनलाल व भाई ने अनुपमा को जहर देने का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर साले और बहनोई में जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इस मामले में दोनो पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। जिला अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत कराया। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें